खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रतापपुर थाना इलाके के करसी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप तेज रफ्तार में चल रही थी। उसने कसरी गांव के पास देर रात बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई। युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। राहगिरों की मदद से डॉयल 112 को बुलाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, क्या पिकअप चालक नशे की हालत में था। यह पुलिस की जांच के बाद सामने आ पाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- जांजगीर-चांपा में संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने से पार्षद समेत दो की मौत, एक की हालत गंभीर
- सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- महासमुंद में पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 13.79 लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार
- दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक- राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
- मुंगेली और बिलासपुर जिलों में सड़क संपर्क को मिलेगी मजबूती: मनियारी नदी और डोंगानाला पर नए पुलों के लिए 14.26 करोड़ स्वीकृत


