खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बालक अपने परिजनों के साथ झारखंड के बंधुवा गांव से रामानुजगंज में आयोजित नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आया था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ कनहर नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में बालक की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। रामानुजगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending
- रायपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन: शक्ति, कर्तव्य और सुरक्षा का लिया संकल्प
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गुस्से का शिकार बनी 6 महीने की मासूम, पिता ने जमीन पर पटका
- महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन
- नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना
- प्रगतिशील सतनामी समाज ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया विश्व सतनामी दिवस
- मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन
- छत्तीसगढ़ी कला का राष्ट्रीय परचम: जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
- जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री सेल्सियस के पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत


