खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोज कराया गया और आशीर्वाद लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
कर्मवीर सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और हमारी संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे, डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, महापौर अंबिकापुर मंजूषा भगत, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू, हेमलता चंद्राकर, मीरा पतकी संगीता शर्मा, पुष्पलता चौहान , मिली बैनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, विद्या पांडेय, वंदना राठौड़, नीतू सिंह, प्रीति परगनिया, शीलू साहू, नीतू कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Trending
- रायपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन: शक्ति, कर्तव्य और सुरक्षा का लिया संकल्प
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गुस्से का शिकार बनी 6 महीने की मासूम, पिता ने जमीन पर पटका
- महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन
- नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना
- प्रगतिशील सतनामी समाज ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया विश्व सतनामी दिवस
- मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन
- छत्तीसगढ़ी कला का राष्ट्रीय परचम: जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
- जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री सेल्सियस के पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत


