खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी सोनम कोसले को छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाने की समस्या का समाधान सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज 24 घंटे के भीतर मिल गया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर सोनम ने शासन द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोनम कोसले ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाने के कारण वह काफी परेशान थीं। समस्या के समाधान के लिए वह चॉइस सेंटर गईं, जहां चॉइस सेंटर संचालक ने उन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी दी। इसके बाद सोनम ने 1076 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। अगले ही दिन उनकी समस्या का समाधान हो गया और वह अपना छात्रवृत्ति फॉर्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन भर सकीं।
सोनम ने कहा कि “कल मैंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर अपनी समस्या बताई थी और आज मेरी समस्या का समाधान हो गया। अब मैंने अपना स्कॉलरशिप फॉर्म ऑनलाइन भर लिया है। शासन द्वारा शुरू की गई यह हेल्पलाइन बहुत अच्छी पहल है। मुझे 24 घंटे के भीतर ही अपनी समस्या का समाधान मिल गया, इसके लिए मैं शासन का आभार व्यक्त करती हूं।”
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या का त्वरित निराकरण छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को शासन की सेवाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


