गणेश चतुर्थी के 10 दिवसीय उत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विदाई दी जाती है। इसे गणेश विसर्जन कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि विसर्जन के साथ गणपति भक्तों के संकट अपने साथ ले जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, विसर्जन के बाद कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इससे भगवान गणेश की कृपा पूरे साल बनी रहने और कुंडली के अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आने की मान्यता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 25 सितंबर को रात 11 बजकर 6 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, दिन शुक्रवार को होगी।
जरूर करें इन चीजों का दान
1. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए हरी वस्तुओं, मौसमी फल और पान के पत्ते का दान करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे ग्रह दोषों में राहत मिलती है। साथ ही कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
2. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन चावल, मूंग की दाल या तेल का दान करें। आप चाहें तो खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को खिला सकते हैं। ऐसा करने से अटके हुए काम पूरे होते हैं।
3. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए आटा, चीनी, नमक जैसे पदार्थों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शुक्रदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख साधनों की बढ़ोतरी होती है।
4. भगवान गणेश जी महाराज के विसर्जन के बाद बेसन, चने की दाल, केला या पपीता का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


