नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. अक्टूबर महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां सबसे पहले उसे पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. न्यूजीलैंड ने बुधवार को स्क्वाड की घोषणा की जिसमें, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की वापसी हुई है. मिल्ने करीब एक साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद कीवी टीम में वापस आए हैं.
एडम मिल्ने के अलावा माइकल ब्रेसवेल भी चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग नहीं ले पाए थे. दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. न्यूजीलैंड की टीम में 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ
स्टार खिलाड़ी बाहर
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका भी लगा है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. रवींद्र को कंधे में चोट आई है और लगभग 6 हफ्तों तक रिहैब में रह सकते हैं. ऐसे में संभव है कि रवींद्र 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रह सकते हैं.
एडम मिल्ने का आना न्यूजीलैंड टीम के लिए काफी अच्छी खबर है. उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच करीब 14 महीने पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले थे. मिचेल सैंटनर टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. उनके अलावा टीम में लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स जैसे खूंखार खिलाड़ी शामिल हैं.
भारत-न्यूजीलैंड का शेड्यूल
भारतीय टीम अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. 22 अक्टूबर-1 नवंबर तक दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले जाएंगे. पहले दोनों टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा. चौथे मैच के लिए दोनों टीम ऑकलैंड और फिर 1 नवंबर को सीरीज का आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जाना है.
22 अक्टूबर – पहला टी20 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
24 अक्टूबर – दूसरा टी20 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
27 अक्टूबर – तीसरा टी20 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
30 अक्टूबर – चौथा टी20 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
1 नवंबर – पांचवां टी20 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
Trending
- सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू
- सेवा की कहानी: परंपरागत गौपालन को आधुनिक तकनीक का साथ, राजनाथ ने खड़ा किया सफल डेयरी व्यवसाय
- आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
- सफलता की कहानी- समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर


