Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CM विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट

    September 20, 2026

    बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

    September 20, 2026

    बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • CM विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट
    • बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी
    • बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • मंच पर दिखेगा हौसले का हुनर- ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ में प्रदेशभर की प्रतिभागी दिखाएंगी आत्मविश्वास और प्रतिभा
    • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
    • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
    • वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
    बस्तर

    मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वन मंत्री केदार कश्यप ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

    विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री कश्यप

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर के बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भाषण प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
    वन मंत्री कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के विकास की मजबूत नींव बच्चों और युवाओं से तैयार होती है। युवा पीढ़ी पर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से स्वयं को बेहतर बनाने के साथ परिवार, समाज और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी की जिम्मेदारी है।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा और ऊर्जा की कमी नहीं है। उन्हें सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने, स्वच्छता अपनाने, नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
    चित्रों में बच्चों ने उकेरा अपने सपनों का भारत
    विद्यालय परिसर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छ भारत, नशामुक्त समाज, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कश्यप ने विद्यार्थियों से उनके चित्रों के विषय और उनके पीछे की कल्पना के बारे में चर्चा की तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
    भाषण प्रतियोगिता में छात्र डेविड नेताम ने ‘विकसित भारत’, विद्या सोनवानी ने ‘नशा मुक्ति’ और सूरज पोटाई ने ‘स्वच्छ भारत-सुंदर भारत’ विषय पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव, स्वच्छता की आवश्यकता और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
    वन मंत्री कश्यप ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा पीढ़ी को अभी से जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। शिक्षा, अनुशासन, मेहनत, स्वच्छता, नशामुक्ति और आपसी एकता जैसे मूल्यों को अपनाकर युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज जैन, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, ​आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा

    September 19, 2026

    अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये

    September 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    रायपुर

    CM विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट

    By Khabar WorldSeptember 20, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, “आज ओडिशा…

    बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

    September 20, 2026

    बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    September 20, 2026

    मंच पर दिखेगा हौसले का हुनर- ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ में प्रदेशभर की प्रतिभागी दिखाएंगी आत्मविश्वास और प्रतिभा

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    CM विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की शिष्टाचार भेंट

    September 20, 2026

    बिश्नोई गैंग का खौफ या फिर बड़ी साजिश? रायपुर के ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

    September 20, 2026

    बालोद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान दो मासूम बच्चियों से हैवानियत: आरोपी ललित ठाकुर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    September 20, 2026

    मंच पर दिखेगा हौसले का हुनर- ‘मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026’ में प्रदेशभर की प्रतिभागी दिखाएंगी आत्मविश्वास और प्रतिभा

    September 20, 2026

    डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

    September 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.