नई दिल्ली। शुक्रवार, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दो नई फिल्में पहुंची करीना कपूर की दायरा और कुमाल खेमू की वाइब। इन दोनों का मुकाबला थिएटर में गदर मचा रही हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी से हुआ। यहां जानते हैं इनमें से किसने फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
दायरा ने फ्राइडे को कितना कमाया?
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर और मेघना गुलजार निर्देशित रिलीज के पहले ही दिन बुरी तरह पिट गई। ओपनिंग डे पर ही ये क्राइम थ्रिलर फिल्म दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
वाइब ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
कुणाल खेमू निर्देशित और स्टारर वाइब में प्रीति जिंटा ने भी अहम रोल प्ले किया है। ये भी शुक्रवार को रिलीज हुई। वाइब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। हालांकि इसने दायरा के मुकाबले ज्यादा कमाई की।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वाइब ने रिलीज के पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
मिर्जापुर द मूवी ने तीसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल सहित कई कलाकारों के दमदार अभिनय से सजी मिर्जापुर का अभी तक का बॉक्स ऑफिस सफर काफी शानदार रहा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और इसने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है। इसी के साथ अब इसकी कमाई में भी मंदी आई है हालांकि ये अब भी करोड़ों ही कमा रही है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2.50 करोड़ कमाए हैं।
जिसके बाद इस फिल्म का भारत में 15 दिनों का नेट कलेक्शन अब 205.95 करोड़ रुपये हो गया है।
हनुमान अंश ने सातवें फ्राइडे कितनी की कमाई?
हनुमान अंश पर तो यकीनन बजरंग बली की कृपा ही बरस रही है। सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे कर चुकी इस फिल्म ने तमाम नई रिलीज की छुट्टी कर दी है और 7वें फ्राइडे भी सबसे ज्यादा कमाई की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 43वें दिन यानी 7वें फ्राइडे को 5 करोड़ कमाए हैं।
जिसके बाद इस फिल्म का भारत में 43 दिनों का नेट कलेक्शन अब 248.38 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


