नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ये हफ्ता काफी हैरान कर देने वाला रहा। जहां नई रिलीज अक्षय कुमार की ‘हैवान’ सिनेमाघरों में मुट्ठीभर कमाई के लिए संघर्ष करती दिखी तो वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन नीम करौली बाबा पर बनी 6 हफ्ते पुरानी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया और सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। चलिए यहां इन फिल्मों की गुरुवार, 17 सितंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं।
‘हैवान’ ने गुरुवार को कितनी कमाई की?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फ़िल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है। इस फिल्म में सैयामी खेर, बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर भी हैं। बता दें कि इस क्राइम थ्रिलर ने पहले दिन 3 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए जबकि तीसरे दिन इसने 1.85 करोड़ बटोरे, चौथे दिन ये लाखों में सिमट गई और इसने 70 लाख कमाआ। पांचवें दिन भी इसकी कमाई 70 लाख रुपये रही। वहीं छठे दिन, ‘हैवान’ ने 55 लाख कमाए,
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा।
इसी के साथ ‘हैवान’ की 7 दिनों की नेट कमाई 9.85 करोड़ रुपये हुई।
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने दूसरे गुरुवार कितना किया कारोबार?
पंकज त्रिपाठी, अली फ़जल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई पहले हफ्ते में धमाकेदार रही। वहीं दूसरे हफ्ते में मंदी के बावजूद इसने खूब नोट बटोरे। वहीं अब ये सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और हिट भी हो चुकी है। फिल्म के 14वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें तो
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार क 3.75 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई अब 203.20 करोड़ रुपये हो गई है।
‘हनुमान अंश’ ने छठे गुरुवार कितना किया कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की सफलता वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही और इसने सिर्फ़ लाखों में कमाई की। हालांकि, तीसरे हफ्ते से हालात ऐसे बदले की इसने हर नई रिलीज फिल्म को पीछे छोड़ दिया। शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी ने भी अहम रोल प्ले किया है और अब ये सिनेमाघरों में छ हफ्ते पूरे कर चुकी है। इसी के साथ इसके कलकेशन की बात करें तो
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 42वें दिन यानी छठे गुरुवार को 6.25 करोड़ कमाए हैं।
जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 42 दिनों की नेट कमाई अब 243.38 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति
- सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत


