नई दिल्ली।अदरक सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला मसाला नहीं है। गैस, अपच, पेट फूलने, मतली और सूजन जैसी परेशानियों में इसके संभावित फायदे बताए जाते हैं। जानें अदरक के फायदे, सेवन का तरीका और ज्यादा खाने के नुकसान।
लगभग अधिकतर किचन में मसाले के रूप में अदरक प्रयोग होता है, लेकिन यह न केवल स्वाद और खुशबू बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से इसे घरेलू नुस्खों दादी नानी प्रयोग करती आ रही है। सर्दी के मौसम में अदरक की चाय से लेकर भोजन में इसके इस्तेमाल यानि लोग इसे कई तरीकों से अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। इसमें प्राकृतिक यौगिक होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी हैं।
अदरक के सेवन से गैस, अपच, पेट फूलने और मतली जैसी सामान्य परेशानियों में कुछ लोगों को राहत मिलती है। भोजन से पहले थोड़ी मात्रा में अदरक लेने की परंपरा भी कई घरों में है। यह पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें, लगातार पेट दर्द या गंभीर एसिडिटी होने पर डॉक्टर की राय जरूरी हैं। अपने मन से और ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है।
अदरक को हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी माना जाता है। इसमें कुछ प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कुछ हद तक कोलेस्ट्रॉल से जुड़े संभावित फायदे भी बताए जाते हैं। लेकिन, अदरक को हृदय रोग या कोलेस्ट्रॉल की एकदम दवा का विकल्प ही नहीं मानना चाहिए, क्योंकि कारण अलग-अलग हो सकते हैं।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, अदरक का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द और शरीर में सूजन से जुड़ी परेशानी में भी किया जाता है। क्योंकि इसमें लाभकारी यौगिक पाए जाते हैं। सर्दियों में अदरक वाली चाय या गर्म पेय शरीर को गर्माहट देने के साथ राहत का अहसास करा सकता है। ध्यान दे गंभीर या लगातार दर्द में चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।
महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द से जुड़ा मामला में अदरक का उपयोग बताया गया है। इसके सेवन से पीरियड्स के दर्द की तीव्रता कम होने की संभावना होती है। अदरक की चाय इस दौरान कई महिलाओं को आराम दे सकती है। लेकिन असहनीय दर्द या अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर है। वरना की स्थिति में हानि हो सकता हैं।
अदरक वजन कंट्रोल में भी अहम भूमिका निभाता हैं, लेकिन इसको वजन घटाने वाला जादुई फॉर्मूला नहीं समझना चाहिए। फिर भी इसके सेवन और मेटाबॉलिज्म तथा भूख से जुड़े संभावित प्रभाव बताए जाते हैं। देखिए गुनगुने पानी के साथ अदरक लेने का चलन भी लोकप्रिय है। लेकिन वजन नियंत्रण के लिए संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद बहुत मायने रखती हैं।
कहा जाता है कि, //ना अति वर्षा ना अति धूप, ना अति वक्ता ना अति चुप// यानि किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती हैं। अतः अदरक फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा परेशानी भी पैदा कर सकती है। ज्यादा सेवन से पेट में जलन, सीने में जलन, दस्त या अन्य पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कुछ परिस्थितियों में यह ब्लीडिंग के जोखिम और ब्लड प्रेशर पर भी असर डाल सकता है। बवासीर के रोगी इसका सेवन न करें।
देखिए सभी बात की एक बात, अदरक को संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है। चाय, सब्जी, सूप और दूसरे व्यंजनों में इसका इस्तेमाल स्वाद के साथ स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी के चपेट में हैं, तो इसका सेवन बगैर चिकित्सक की राय लिए बिल्कुल न करें। हमेशा याद रखे कि अदरक का असली फायदा स्वाद के साथ लिमिट में छिपा होता है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


