नई दिल्ली। इमरान ताहिर केवल 8 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद रिटायर हो गए थे। उसके सालों बाद भी उन्होंने दुनियाभर में अपनी फिरकी का जादू कम नहीं होने दिया है। ताहिर टी20 क्रिकेट के इतिहास में 5-विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना वॉरियर्स के लिए खेलते हुए बनाया है। सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 5 बल्लेबाजों को आउट किया।
बुधवार को CPL 2026 टूर्नामेंट के 31वें मैच में सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना वॉरियर्स की टक्कर हुई। सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय केवल 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे। उसके बाद तो इमरान ताहिर बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे पड़े।
47 साल की उम्र में इमरान ताहिर ने अपने स्पेल के चार ओवरों के बीच में कोई भी ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने लगातार 4 ओवर फेंके और प्रत्येक ओवर में कम से कम एक बल्लेबाज को जरूर आउट किया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 5 विकेट लिए।
47 वर्षीय इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में फाइफर लेने वाले सबसे उम्रदराज बॉलर बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कुक आइलैंड के टोमाकानुटे रिटावा के नाम था, जिन्होंने 2022 में फिजी के खिलाफ मैच में 46 साल 299 दिन की उम्र में 5-विकेट हॉल पूरा किया था। मगर इमरान ताहिर ने 47 साल 166 दिन की उम्र में यह कमाल किया है।
इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार फाइफर लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अब तक अपने टी20 करियर में उन्होंने 6 बार किसी पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ डेविड वीजे हैं, जो टी20 में 7 बार पांच-विकेट हॉल पूरा कर चुके हैं।
इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 17 रन दिए और पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने सबसे पहले कामिल पूरन का विकेट लिया, जो 43 रन बनाकर खेल रहे थे। असल में पूरन का विकेट गिरने के बाद ही सेंट लूसिया किंग्स की बल्लेबाजी चरमरा गई थी। ताहिर ने विरोधी कप्तान रॉस्टन चेज के अलावा मैककेनी क्लार्क, मैथ्यू फोर्ड और जोशुआ बिशप का भी विकेट लिया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


