Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीईओ मुंगेली कार्यालय में शिक्षक संघों की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न: सेवा संबंधी लंबित मुद्दों पर बनी सहमति, हर माह होगी समीक्षा

    September 9, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण

    September 9, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी वरदान: सरायपाली के कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बीईओ मुंगेली कार्यालय में शिक्षक संघों की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न: सेवा संबंधी लंबित मुद्दों पर बनी सहमति, हर माह होगी समीक्षा
    • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी वरदान: सरायपाली के कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण
    • महतारी वंदन योजना का संबल: किराना दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनीं अम्बिकापुर की विमला यादव
    • सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव
    • रायपुर में ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का आगाज: दहेज प्रथा और पौराणिक गाथाओं के मंचन से गूंजा मुक्ताकाशी मंच
    • जीपीएम जिले में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज: 31 दिनों में 5 प्रमुख गतिविधियों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत-2047 का संकल्प
    • राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्थानांतरित
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जीपीएम जिले में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज: 31 दिनों में 5 प्रमुख गतिविधियों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत-2047 का संकल्प
    छत्तीसगढ़

    जीपीएम जिले में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज: 31 दिनों में 5 प्रमुख गतिविधियों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत-2047 का संकल्प

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’ और ‘कहानी बदलाव की’ जैसी अभिनव गतिविधियों से जुड़ेगा हर वर्ग

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से जीपीएम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने और विकास की प्रक्रिया में प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।
    कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय, स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्ययोजना तथा प्रभावी मैदानी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ
    अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इस दिन शाम को जिले के प्रत्येक परिवार को दीप प्रज्वलित कर अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति नागरिकों के आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक होगा।
    मैदानी अमला घर-घर पहुंचकर नागरिकों को इस पहल की जानकारी देगा तथा उन्हें दीप प्रज्वलन के माध्यम से अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करेगा। इस गतिविधि का उद्देश्य विकास के संकल्प को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जन-जन और घर-घर का संकल्प बनाना है।
    बच्चों की कल्पनाओं में दिखेगा विकसित भारत
    ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत की अपनी कल्पना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का अवसर मिलेगा।
    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार की गई श्रेष्ठ कलाकृतियों एवं उनकी कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के सामने रखा जाएगा।
    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आमजन तक पहुंचेगी ‘नमो सेवा गाथा’
    अभियान के दौरान ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत 17 सितंबर से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके उद्देश्यों और योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियों को रोचक एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
    नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंच सके।
    ‘आंगन का उत्सव’ में पोषण और महिला-बाल कल्याण पर जोर
    25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जाएगी।
    कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान भी किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
    ‘कहानी बदलाव की’ में सामने आएंगी सफलता की वास्तविक कहानियां
    अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों का संकलन किया जाएगा। इन कहानियों के माध्यम से यह बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का प्रभाव किस तरह आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
    हितग्राहियों की सफलता की कहानियां अन्य पात्र नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
    जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा विस्तार
    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में शासन की योजनाओं की जानकारी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को जन-जन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एक माह तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों में बच्चे, महिलाएं, युवा, किसान, हितग्राही और आम नागरिक सहभागी बनेंगे।
    इस तरह ‘सेवा संकल्प अभियान’ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार से लेकर विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प तक की यात्रा को जनभागीदारी से सशक्त करने का व्यापक अभियान बनेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बीईओ मुंगेली कार्यालय में शिक्षक संघों की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न: सेवा संबंधी लंबित मुद्दों पर बनी सहमति, हर माह होगी समीक्षा

    September 9, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण

    September 9, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी वरदान: सरायपाली के कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण

    September 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    बीईओ मुंगेली कार्यालय में शिक्षक संघों की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न: सेवा संबंधी लंबित मुद्दों पर बनी सहमति, हर माह होगी समीक्षा

    By Khabar WorldSeptember 9, 20261

    वरिष्ठता सूची में प्राथमिक-माध्यमिक शाला का स्पष्ट उल्लेख, संतान पालन अवकाश और ऑनलाइन अवकाश आवेदन…

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण

    September 9, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी वरदान: सरायपाली के कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण

    September 9, 2026

    महतारी वंदन योजना का संबल: किराना दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनीं अम्बिकापुर की विमला यादव

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बीईओ मुंगेली कार्यालय में शिक्षक संघों की संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न: सेवा संबंधी लंबित मुद्दों पर बनी सहमति, हर माह होगी समीक्षा

    September 9, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण

    September 9, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी वरदान: सरायपाली के कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण

    September 9, 2026

    महतारी वंदन योजना का संबल: किराना दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनीं अम्बिकापुर की विमला यादव

    September 9, 2026

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    September 9, 2026

    रायपुर में ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का आगाज: दहेज प्रथा और पौराणिक गाथाओं के मंचन से गूंजा मुक्ताकाशी मंच

    September 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.