खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन की पहल से संचालित मुंगेली मितान कॉल सेंटर नागरिकों और प्रशासन के बीच त्वरित संवाद का माध्यम बनकर समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं और आपात जरूरतों के त्वरित समाधान के लिए जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सुरदा, विकासखंड मुंगेली निवासी अजय पटेल ने मुंगेली मितान कॉल सेंटर में सूचना दी कि उनके घर में जहरीला सर्प प्रवेश कर गया है। इससे परिवार के सदस्यों में भय का माहौल था और सर्प को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए तत्काल सहायता की आवश्यकता थी।
कॉल सेंटर ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना विलंब वन विभाग को इसकी जानकारी दी और आवश्यक सहायता के लिए समन्वय किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्प को सुरक्षित रूप से पकड़कर वहां से ले गई। इस त्वरित कार्यवाही से परिवार को राहत मिली और संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। समस्या के समाधान के बाद मुंगेली मितान कॉल सेंटर द्वारा आवेदक से पुनः संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई। आवेदक ने समस्या के निराकरण की पुष्टि करते हुए संतुष्टि व्यक्त की और त्वरित सहायता के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया।
एक कॉल, तत्काल कार्यवाही और सुरक्षित समाधान
किसी भी शासकीय योजना से संबंधित समस्या, जनसुविधा से जुड़ी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला प्रशासन द्वारा संचालित मुंगेली मितान कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9406275513, 9406275514, 8641002203, 9406275534 एवं 9406275535 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- रायपुर में ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का आगाज: दहेज प्रथा और पौराणिक गाथाओं के मंचन से गूंजा मुक्ताकाशी मंच
- जीपीएम जिले में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज: 31 दिनों में 5 प्रमुख गतिविधियों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत-2047 का संकल्प
- राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्थानांतरित
- समय पर मिली सरकारी सेवा, लक्ष्मी के सपनों को मिली नई उड़ान
- सुरदा में घर में घुसा जहरीला सांप: मुंगेली मितान कॉल सेंटर की त्वरित पहल से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को, सुलह-समझौते से होगा प्रकरणों का त्वरित निराकरण
- रामलला दर्शन योजना’ से श्रद्धालुगण करेंगे अयोध्या धाम का दर्शन
- डिजिटल क्रांति की राह पर मुंगेली: मोबाइल ऐप से शुरू हुआ ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’, 30 सितंबर तक 100% सटीक ई-गिरदावरी का लक्ष्य


