Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ- 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ- 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • मध्य प्रदेश के सागर हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: अवैध व जहरीली शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में 24 घंटे का मेगा चेकिंग अभियान शुरू
    • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • बीजापुर में दल-बदल को लेकर गरमाई सियासत: 35 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, भाजपा ने बताया ‘प्रपंच’
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार भारती यदु को, प्रशांत शर्मा के घर की झांकी को प्रदेश में द्वितीय स्थान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बीजापुर में दल-बदल को लेकर गरमाई सियासत: 35 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, भाजपा ने बताया ‘प्रपंच’
    बस्तर

    बीजापुर में दल-बदल को लेकर गरमाई सियासत: 35 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, भाजपा ने बताया ‘प्रपंच’

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस का दावा विधायक विक्रम मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा बोली अपने ही कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाकर किया जा रहा गुमराह

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। ग्राम पंचायत गदामली के 35 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में प्रवेश को लेकर बीजापुर की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामा है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठा और जनता को गुमराह करने वाला राजनीतिक हथकंडा बताया है।बुधवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर ने गदामली से आए लोगों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर और फूलमाला से स्वागत करते हुए पार्टी में प्रवेश कराया। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में रामपाल यादव, दिनेश ठाकुर, सुनील कंडिक, अजय उरसा, चन्नू कुरसाम, राकेश सकनी, अजय लेकाम, बामन कुड़ियम, राकेश तेलम, रमेश कोरसा, नागेंद्र सकनी सहित 35 से अधिक लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं।
    कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार को ढाई साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन चुनाव के दौरान किए गए वादों में से कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि किसान, युवा, आदिवासी, महिलाएं और आम जनता भाजपा सरकार से निराश हैं और आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ेगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि गदामली के भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा की नीतियों के प्रति बढ़ते असंतोष का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस्तर के जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के साथ विकास की लड़ाई जारी रखेगी।
    भाजपा ने कांग्रेस के दावे पर उठाए सवाल
    कांग्रेस के इस दावे के सामने आते ही भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा कि कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में एक भी भाजपा का वास्तविक कार्यकर्ता शामिल नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के दावे को पूरी तरह गलत, भ्रामक और बेबुनियाद बताया।
    घासीराम नाग ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बीजापुर प्रवास को देखते हुए कांग्रेस ने अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाकर उन्हें भाजपा कार्यकर्ता बताने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का बताकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की राजनीति कांग्रेस की हताशा को दर्शाती है। उनका आरोप है कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष इस तरह के राजनीतिक हथकंडों का सहारा लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन मजबूत है और उसके कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं।
    घासीराम नाग ने कहा कि जनता कांग्रेस की इस कथित भ्रामक राजनीति का जवाब आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से देगी।इस तरह 35 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस इसे भाजपा के प्रति बढ़ते असंतोष का संकेत बता रही है जबकि भाजपा ने पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस का राजनीतिक प्रचार करार दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कच्ची सड़कों और उफनती इंद्रावती को पार कर गांव पहुंचा स्वास्थ्य अमला, 405 मरीजों को मिली उपचार की सुविधा

    September 9, 2026

    बस्तर में फिर गूंजी बाघ की दहाड़: भानपुरी के मावलीगुड़ा में मिले पदचिह्न, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

    September 9, 2026

    धनोरा में पदस्थ नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, गृह ग्राम कन्हानपुर में हुआ अंतिम संस्कार

    September 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    रायपुर

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    By Khabar WorldSeptember 9, 20261

    कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल नारी शक्ति और…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ- 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

    September 9, 2026

    मध्य प्रदेश के सागर हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: अवैध व जहरीली शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में 24 घंटे का मेगा चेकिंग अभियान शुरू

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ- 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

    September 9, 2026

    मध्य प्रदेश के सागर हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: अवैध व जहरीली शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में 24 घंटे का मेगा चेकिंग अभियान शुरू

    September 9, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

    September 9, 2026

    बीजापुर में दल-बदल को लेकर गरमाई सियासत: 35 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, भाजपा ने बताया ‘प्रपंच’

    September 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.