खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की।
बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।
Trending
- बीजापुर में दल-बदल को लेकर गरमाई सियासत: 35 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, भाजपा ने बताया ‘प्रपंच’
- भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार भारती यदु को, प्रशांत शर्मा के घर की झांकी को प्रदेश में द्वितीय स्थान
- कच्ची सड़कों और उफनती इंद्रावती को पार कर गांव पहुंचा स्वास्थ्य अमला, 405 मरीजों को मिली उपचार की सुविधा
- बस्तर में फिर गूंजी बाघ की दहाड़: भानपुरी के मावलीगुड़ा में मिले पदचिह्न, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
- महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत
- लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
- उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा


