खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत थाना सिहावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा की ओर से बाइक पर गांजा लेकर आ रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर रतावा नाका के पास घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (क्रमांक DL-3SFD 9699) में दो संदिग्ध व्यक्ति ओडिशा की ओर से अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेन रोड रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी की। हुलिए और वाहन क्रमांक के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। दोनों आरोपियों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और सफारी बैग की विधिवत जांच करने पर सेलोटेप से पैक किया हुआ कुल 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से गांजा के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 1,50,000 रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और 10,000 रुपये का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस प्रकार कार्रवाई में कुल 11,80,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
एहतेशाम (27 वर्ष), पिता: इस्लाम, निवासी: बेहडा सादात, ककरौली, जिला: मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
तुषार कश्यप (23 वर्ष), पिता: अनिल कुमार कश्यप, निवासी: एफ 178, गली नं. 05, चांद बाग, करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस (नारकोटिक) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 9 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
Trending
- कबीरधाम में बेसहारा व घायल गौवंश के संरक्षण की बड़ी पहल: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठक; 24 घंटे मिलेगी रेस्क्यू वाहन सुविधा
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राइफल सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: CISF कैंप में AK-47 से चलीं 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत; FSL जांच शुरू
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- कोरबा-अंबिकापुर हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग: बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
- संवेदनशीलता की मिसाल: दुर्घटना पीड़ित शशिकांत को मिला नया जीवनदान, मुख्यमंत्री साय ने स्वीकृत किए ₹4 लाख; एम्स रायपुर में इलाज शुरू
- रायपुर जिले में तीन नए स्थानीय अवकाशों का ऐलान: नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
- सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल में देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म को टैक्स फ्री करने की तैयारी


