Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    September 9, 2026

    लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस

    September 9, 2026

    उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत
    • लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
    • उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
    • अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
    • सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार
    • नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त
    • रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
    रायपुर

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

    1. मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी है। मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
    इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के साथ ही उन्हें जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना और छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप, नवाचार एवं नई तकनीक आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।
    2. मंत्रिपरिषद ने राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी है। नई नीति के माध्यम से प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच एवं व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।
    इस नीति के तहत ई-कॉमर्स, व्यापार मेलों एवं प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों और निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुंच बढ़ाई जाएगी। इस नीति का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के निर्यात में गुणात्मक एवं मात्रात्मक वृद्धि के साथ प्रदेश को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से और मजबूती से जोड़ना है।
    3. मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) की स्थापना के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय को ग्राम तेंदुवा में 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
    लगभग 200 करोड़ रूपए की लागत से विकसित होने वाले इस संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्रावास सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों में प्रतिवर्ष 1,000 तथा अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को आज के उद्योगों की जरूरत के अनुरूप आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना से प्रदेश के युवाओं के लिए उन्नत कौशल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा नवा रायपुर को देश में कौशल एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
    4. मंत्रिपरिषद ने राज्य शासन के अधीन कार्यरत स्थायी/अस्थायी शासकीय सेवकों, निगम-मंडल एवं स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों तथा नगर सैनिकों को अन्य शासकीय सेवाओं एवं उच्च पदों के लिए आवेदन करने में बड़ी राहत देते हुए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
    इस निर्णय से शासकीय एवं संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को उच्च पदों एवं अन्य सेवाओं में आगे बढ़ने के अधिक और समान अवसर प्राप्त होंगे। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
    5. मंत्रिपरिषद ने दुर्ग जिला न्यायालय के नवीन भवन निर्माण के लिए ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के समीप 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम दर्ज उक्त भूमि के बदले ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन में 5.024 हेक्टेयर शासकीय भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाएगी। दोनों भूखंडों का वर्तमान मूल्य लगभग समान है। इस निर्णय से दुर्ग में जिला न्यायालय के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित नवीन न्यायालय परिसर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और न्यायिक अधोसंरचना को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    September 9, 2026

    रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी

    September 9, 2026

    जातिवाद खत्म होने तक जारी रहेगा आरक्षण: रायपुर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का कड़ा संदेश

    September 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    रायपुर

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    By Khabar WorldSeptember 9, 20262

    817 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन…

    लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस

    September 9, 2026

    उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

    September 9, 2026

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    September 9, 2026

    लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस

    September 9, 2026

    उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

    September 9, 2026

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात

    September 9, 2026

    अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी

    September 9, 2026

    सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार

    September 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.