Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    September 9, 2026

    लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस

    September 9, 2026

    उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत
    • लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
    • उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
    • अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
    • सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार
    • नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त
    • रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
    बिलासपुर

    अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। दो महीने पहले हुए अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने सीडीआर, नार्को टेस्ट के अलावा डॉग विमला की मदद से इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है।
    पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। अमित भंडारी का संतोषी सिंह से शादी से पहले से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी। अमित जब भी गांव लौटता था, संतोषी भी अपने पति से विवाद के बाद गांव आ जाती थी। दोनों रात में फोन पर बातचीत करते थे।
    पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात भी दोनों के बीच करीब 1.30 बजे तक फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद रात करीब 2.30 बजे अमित, संतोषी से मिलने उसके घर के पीछे पहुंचा। इसी दौरान संतोषी का भाई बजरंग सिंह टेंट का काम खत्म कर घर लौटा। घर के पीछे से आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा तो उसने अपनी बहन के साथ अमित को देखा। इसके बाद बजरंग का अमित से विवाद हो गया और उसने मारपीट शुरू कर दी।
    मारपीट के दौरान अंधेरे में अमित का सिर पीछे दीवार से टकराया। अमित जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी बजरंग ने पास पड़े छोटे फावड़े से उसके सिर और छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    हत्या के बाद बजरंग घबरा गया और उसने अमित के शव को घर के पीछे बाड़ी में ही छिपा दिया। संतोषी ने भी शव छिपाने में भाई की मदद की। अगले दिन 28 जून को बजरंग का बड़ा भाई पप्पू सिंह काम से गांव लौटा। बजरंग ने उसे पूरी घटना बताई और मदद मांगी। इसके बाद दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई। आरोपी ने परिजनों के साथ अमित को तलाशने का नाटक किया, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना मुलमुला भी पहुंचा। रात में आरोपियों ने मौका देखकर करीब 12 बजे अमित के शव को दूसरी जगह ले जाकर रख दिया।
    जांच के दौरान CDR, IPDR एनालिसिस, टावर डंप, GPS, CCTV फुटेज और संदिग्धों की घटना के समय की लोकेशन की जांच की गई। इसके अलावा घटना के पीछे के मकसद और हत्या के बाद आरोपियों के व्यवहार को भी जांच का हिस्सा बनाया गया। बिलासपुर से आई ट्रैकर डॉग विमला से मिली लीड ने भी जांच को आगे बढ़ाने में मदद की।
    पूछताछ में आरोपियों ने बार-बार अपने बयान बदले। इसी कारण तकनीकी जांच के साथ नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग से जुड़े परीक्षणों को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने आरोपिया संतोषी सिंह का नार्को टेस्ट करवाया, जिसके बाद दोबारा कड़ाई से पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरमाद कर लिया। बजरंग सिंह, संतोषी सिंह और पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संतोषी और पप्पू को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि बजरंग सिंह का पुलिस रिमांड में फॉरेनसिक इन्वेस्टीगेशन कराया जाएगा।
    एसआईटी गठन के बाद डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई, जिसमें बिलासपुर से आई ट्रैकर डॉग विमला ने महत्वपूर्ण लीड दिलाई। मृतक के शव को सूंघने के बाद वह आरोपी संतोषी के घर जाकर बैठ गई। पुलिस को सबसे पहली लीड यहीं से मिली थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त

    September 9, 2026

    जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़: मुंगेली कलेक्टर ने सुने 12 प्रमुख मामले, विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    September 8, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश

    September 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    रायपुर

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    By Khabar WorldSeptember 9, 20262

    817 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन…

    लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस

    September 9, 2026

    उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

    September 9, 2026

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत

    September 9, 2026

    लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस

    September 9, 2026

    उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

    September 9, 2026

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात

    September 9, 2026

    अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी

    September 9, 2026

    सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार

    September 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.