खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों सहित धनोरा और फरसगांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, निधि एस. नेताम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका रायपुर में इलाज जारी था। उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। हाल ही में स्थानांतरण के बाद उन्होंने धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले निधि एस. नेताम ने फरसगांव तहसील में करीब ढाई वर्ष तक अपनी सेवाएं दी थीं। फरसगांव ही उनकी पहली पदस्थापना थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ स्थानीय लोगों से भी सहज और मिलनसार व्यवहार बनाए रखा।
निधि एस. नेताम के निधन की सूचना के बाद धनोरा में व्यापारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि निधि एस. नेताम के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी को खो दिया है। उनका निधन प्रशासनिक विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बड़ी और अपूरणीय क्षति है।
नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कन्हानपुर, तहसील सरोना, जिला कांकेर में किया गया। उनके निधन से परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक है।
Trending
- महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत
- लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
- उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात
- अमित भंडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: SIT की जांच, डॉग ‘विमला’ और नार्को टेस्ट से सुलझी 2 महीने पुरानी गुत्थी
- सोशल मीडिया पर प्यार, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी: आरोपी गिरफ्तार
- नर्मदा एक्सप्रेस से गांजा तस्करी कर रहे महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल जब्त
- रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी: धमतरी के व्यापारी के बैग से 50 हजार रुपए पार, गोलबाजार पुलिस जांच में जुटी


