खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आप भी बस में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को प्रदर्शन किया है। इनमें यात्री किराया बढ़ाने से लेकर बसों के परमिट और फिटनेस से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 सितंबर से बस सेवा को बंद करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार 21 सितंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ पूरे प्रदेश में 22 सितंबर को बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे।
बस संचालकों की 9 मांगें?
1. यात्री किराया बढ़ाया जाए
2. बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए
3. ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए
4. ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए
5. स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए
6. VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए
7. मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए
8. प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए
9. सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए
Trending
- जशपुर में पीएम आवास योजना से बदला जनजीवन: राजकुमारी यादव का पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार
- बिलासपुर हिंसा: राम गुट के 5 और उपद्रवी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 45 पहुंचीं; मुख्य आरोपी राम सिंह अब भी फरार
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसा चुनावी शिकंजा, 13 प्रमुख निकायों में पर्यवेक्षक तैनात
- रायपुर केंद्रीय जेल के बंदियों का अनूठा प्रयास: 500 ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से गूंजेगा ‘आस्था और पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश
- नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
- जसम की रायपुर ईकाई द्वारा काव्य गोष्ठी: कवियों और शायरों ने बांधा समां
- सरगुजा एकलव्य आवासीय विद्यालय मामला: सीएम विष्णु देव साय का कड़ा रुख, कलेक्टर से सीधी बात कर जांच और तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने की कवायद तेज: राज्यपाल रमेन डेका का ऐतिहासिक आश्वासन, बनेगी विशेष समिति


