खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थिया द्वारा चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के पुत्री को बहला फुसलाकर उसके वैध कब्जे से भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 137(2) पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन पर तकनीकी सहायता एवं मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 05.09.2026 को आरोपी आकाश पाटले को हिरासत में लेकर चौकी चिल्फी लाया जाकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपी आकाश पाटले द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। आरोपी आकाश पाटले द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 64(2) बीएनएस व 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी आकाश पाटले पिता राजेंद्र पाटले पिता उम्र 21 वर्ष निवासी नवागांव दयाली को चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी, जिला मुंगेली को दिनांक 05.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक मानसिंह प्रभारी चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी, प्रआर. श्याम डहरिया, गुलाब राजपूत चिंताराम कश्यप, आरक्षक नागेश साहू, पवन गंधर्व, बंशी लाल कंवर, संजय एवं महिला आरक्षक प्रेमलता की सराहनीय भूमिका रही।
Trending
- सक्ती में 11 सितंबर को विकास का महाकुंभ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM विष्णु देव साय करेंगे कई योजनाओं का आगाज
- ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अंतर्गत शिविर प्रारंभ
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मुंगेली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न
- दुर्गा महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह: संयुक्त राष्ट्र द्वारा “अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस” की मान्यता का ऐतिहासिक जश्न
- रायपुर में तीज महोत्सव की धूम: रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के बीच स्निग्धा शर्मा बनीं ‘तीज सुंदरी’
- कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा
- विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली


