खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का क्लिक कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष वी. के. गोयल सहित आयोग के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
नए पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित महत्वपूर्ण एवं अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इसमें अध्यादेश के आधार पर संचालित पाठ्यक्रमों का विवरण, अकादमिक कैलेंडर, प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी, विद्यार्थियों की अंकसूची ,डिग्री तथा गत वर्षों के परीक्षा परिणाम अपलोड किए जाएंगे।
पोर्टल पर विश्वविद्यालयों द्वारा लिए जाने वाले शुल्क, कार्यरत अधिकारियों, विभिन्न समितियों एवं उनके सदस्यों तथा पीएच.डी. शोध-निर्देशकों की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एनईपी-2020, नैक प्रत्यायन, अन्य विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, स्टार्टअप, जॉब ओरिएंटेशन प्रोग्राम, कैंपस प्लेसमेंट और ई-लाइब्रेरी से संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
पोर्टल में शैक्षणिक स्वीकृतियों, भरे एवं रिक्त पदों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे निजी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों में पारदर्शिता, सूचना की सुगमता और प्रभावी निगरानी को बढ़ावा मिलेगा।
Trending
- ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अंतर्गत शिविर प्रारंभ
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मुंगेली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न
- दुर्गा महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह: संयुक्त राष्ट्र द्वारा “अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस” की मान्यता का ऐतिहासिक जश्न
- रायपुर में तीज महोत्सव की धूम: रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के बीच स्निग्धा शर्मा बनीं ‘तीज सुंदरी’
- कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा
- विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: 16 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर बना हॉटस्पॉट


