खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं सहित आसपास के क्षेत्रों का अवलोकन किया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्राचार्य को स्कूल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय में स्वच्छता और व्यवस्थित वातावरण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित रूप से साफ-सफाई की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी सहित जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Trending
- समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
- निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल डेका ने किया शुभारंभ
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
- गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, स्वास्थ्य अमले की त्वरित तत्परता से अति-जोखिम वाली स्थिति में सुरक्षित प्रसव
- बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी


