खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आधी रात खून से लथपथ लाश बरामद की गई है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात राहगिरों ने अर्जुनी थाना पुलिस को खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शरीर पर चोट के निशान धारदार से हमले की ओर इशारा कर रहे हैं। घटनास्थल पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पारसमणि साहू के रूप में हुई है।
युवक और आरोपी के बीच क्या आपसी रंजिश थी, या किसी और वजह से हत्या की गई। वारदात के असली कारण की तलाश में पुलिस सुलझाने में लगी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। मामले में आग की जांच जारी है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में हरितालिका तीज महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का हौसला
- रायपुर में डरा-धमकाकर मासूमों से जेवर व नगदी ऐंठने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
- धमतरी में बेखौफ अपराधी: कंडेल में 30 वर्षीय पारसमणि की गला रेतकर हत्या, सनसनी
- अजा एकादशी की पूजा आज, व्रत कल खुलेगा, रात में फलाहार कर सकते हैं या नहीं?
- पीसीबी छोड़ते ही मिसबाह-उल-हक ने खोला मोर्चा: ‘विदेशी कोचों को रियायत, पाकिस्तानियों पर गाज; कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं सुधरेगा क्रिकेट’
- संडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, जानें- ‘इरुमुडी’ का कलेक्शन
- कब्ज और भूख न लगने की समस्या से राहत दिलाएगा दूध-मुनक्का, आयुर्वेद में बताया गया दिव्य औषधि
- भिलाई के हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपये का गबन: फर्जी ई-मेल के जरिए 6 साल पुराने कैशियर ने दिया धोखाधड़ी को अंजाम, 1.5 लाख का मोबाइल जब्त


