नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में क्या चल रहा है? टीम के अंदर और सेलेक्शन कमिटी बदल देने से पाक क्रिकेट टीम का वर्तमान और भविष्य बदल जाएगा क्या? PCB के सामने ऐसे की बड़े सवाल थे, इसलिए उसने इंग्लैंड सीरीज के बीच में ही आधी टीम बदल डाली। इसी बीच सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा रहे मिसबाह उल हक ने इस्तीफा दे दिया था। PCB छोड़ने के बाद मिसबाह ने बोर्ड की पोल खोलकर रख दी है।
पाकिस्तान टीम की सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा रहे मिसबाह उल हक ने कड़वी सच्चाई बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में क्षेत्रीय और विदेशी कोचों में भेद किया जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकल यानी क्षेत्रीय कोचों की अधिक जांच-पड़ताल की जाती है और ज्यादा आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ता है।
पाकिस्तान क्रिकेट की खुल गई पोल
एक पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए मिसबाह ने कहा, “यह सच्चाई है कि पाकिस्तान क्रिकेट में लोकल और विदेशी कोच में भेद किया जाता है। विदेशी कोच की तुलना में यहां के क्षेत्रीय कोचों को ज्यादा जांच-पड़ताल और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।”
मिसबाह ने कहा कि उन्हें विदेशी कोचों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पाक क्रिकेट का सिस्टम ऐसा बन चुका है कि विदेशी कोचों को एक अलग नजरिए से देखा जाता है। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के कोच हमेशा सबके निशाने पर आ जाते हैं। वहीं जब टीम खराब प्रदर्शन करे तब विदेशी कोच को उतना लताड़ा नहीं जाता, जितनी लताड़ उसे मिलनी चाहिए।
कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं बनेगा काम
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पाकिस्तान टीम 0-2 से पिछड़ रही है। 9 सितंबर से तीसरा टेस्ट शुरू होगा, उससे पहले PCB ने ऐसा कुछ कर दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान आगा समेत 7 खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया गया और 2 कोच भी साथ में नप गए। बोर्ड के इसी फैसले के बाद मिसबाह ने इस्तीफा देने का निर्णय किया था, क्योंकि बदलावों के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया था।
इन बदलावों पर मिसबाह उल हक ने कहा, “हमें डर और दबाव में आकर कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करनी चाहिए। हमें प्रदर्शन और परिस्थिति का आकलन करके फैसला लेना चाहिए कि भविष्य के लिए क्या सही होगा?” मिसबाह ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट की यही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि यहां डर और दबाव के मारे तुरंत एक्शन लेने की आदत है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में हरितालिका तीज महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का हौसला
- रायपुर में डरा-धमकाकर मासूमों से जेवर व नगदी ऐंठने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
- धमतरी में बेखौफ अपराधी: कंडेल में 30 वर्षीय पारसमणि की गला रेतकर हत्या, सनसनी
- अजा एकादशी की पूजा आज, व्रत कल खुलेगा, रात में फलाहार कर सकते हैं या नहीं?
- पीसीबी छोड़ते ही मिसबाह-उल-हक ने खोला मोर्चा: ‘विदेशी कोचों को रियायत, पाकिस्तानियों पर गाज; कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं सुधरेगा क्रिकेट’
- संडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, जानें- ‘इरुमुडी’ का कलेक्शन
- कब्ज और भूख न लगने की समस्या से राहत दिलाएगा दूध-मुनक्का, आयुर्वेद में बताया गया दिव्य औषधि
- भिलाई के हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपये का गबन: फर्जी ई-मेल के जरिए 6 साल पुराने कैशियर ने दिया धोखाधड़ी को अंजाम, 1.5 लाख का मोबाइल जब्त


