खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से फिल्म पुष्पा की तर्ज पर बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। उदंती नदी के बहाव का सहारा लेकर सागौन के लट्ठों को ओडिशा पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वन विभाग और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। अंतरराज्यीय सागौन तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की स्मार्ट सर्विलांस व्यवस्था और मैदानी सूचना तंत्र के जरिए वन अमले को सागौन तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने निगरानी बढ़ाई और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की। जांच में पता चला कि तस्कर नदी के बहाव का इस्तेमाल कर सागौन के लट्ठों को छत्तीसगढ़ से ओडिशा की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के तार छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े बताए जा रहे हैं।
बता दें कि पिछली बारिश के दौरान भी वन अमले ने नदी के बहाव का इस्तेमाल कर लकड़ी की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा था। इसके बाद वन विभाग ने बारिश के मौसम में नदी और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी थी।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में भी टीम जुटी हुई है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में हरितालिका तीज महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का हौसला
- रायपुर में डरा-धमकाकर मासूमों से जेवर व नगदी ऐंठने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
- धमतरी में बेखौफ अपराधी: कंडेल में 30 वर्षीय पारसमणि की गला रेतकर हत्या, सनसनी
- अजा एकादशी की पूजा आज, व्रत कल खुलेगा, रात में फलाहार कर सकते हैं या नहीं?
- पीसीबी छोड़ते ही मिसबाह-उल-हक ने खोला मोर्चा: ‘विदेशी कोचों को रियायत, पाकिस्तानियों पर गाज; कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं सुधरेगा क्रिकेट’
- संडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, जानें- ‘इरुमुडी’ का कलेक्शन
- कब्ज और भूख न लगने की समस्या से राहत दिलाएगा दूध-मुनक्का, आयुर्वेद में बताया गया दिव्य औषधि
- भिलाई के हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपये का गबन: फर्जी ई-मेल के जरिए 6 साल पुराने कैशियर ने दिया धोखाधड़ी को अंजाम, 1.5 लाख का मोबाइल जब्त


