खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार पर धीमी हो गई है। हल्की बारिश और तेज धूप के बीच बिलासपुर और रायपुर में तापमान बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कुछ इलाके में हल्की बारिश जारी रही। मौसमी वर्षा सामान्य से 4 प्रतिशत कम रही। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर भी गर्मी के मामले में पीछे नहीं रहा। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
रायपुर शहर में 7 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, 9 सितंबर को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 10 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ेगा, इस दौरान रायपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


