खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पाण्डुका क्षेत्र स्थित गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी आदित्य चौधरी अपने 5 दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस द्वारा घटना की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों में भी शोक का माहौल है।
Trending
- सक्ती में 11 सितंबर को विकास का महाकुंभ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM विष्णु देव साय करेंगे कई योजनाओं का आगाज
- ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अंतर्गत शिविर प्रारंभ
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मुंगेली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न
- दुर्गा महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह: संयुक्त राष्ट्र द्वारा “अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस” की मान्यता का ऐतिहासिक जश्न
- रायपुर में तीज महोत्सव की धूम: रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के बीच स्निग्धा शर्मा बनीं ‘तीज सुंदरी’
- कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा
- विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली


