खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी से लटका मिला। वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद से लापता थे। मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर (33 साल) के रूप में हुई है। वह ओडिसा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के निवासी थे। पिछले 15 सालों से वह भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड थे।
सकरी टीआई उमेश साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप से लापता हो गया था। वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी पर लटके होने की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस को रवाना किया गया। साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे।
पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल हर संभावित एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर: औसतन 100.7% बारिश दर्ज, बलरामपुर में सबसे अधिक तो बेमेतरा में सबसे कम वर्षा
- आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बदला जीवन: रायगढ़ के किसान राज कुमार साहू ने बरबटी-खीरा की खेती से कमाया 2.70 लाख का शुद्ध लाभ
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित
- बिलासपुर में सीआरपीएफ कैंप के पास मिला आरक्षक का शव: 15 साल की सेवा, विवाद के बाद कदम उठाने की आशंका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- माता-पिता को रातभर कमरे में बंद कर युवती ने हॉल में लगाई फांसी, बैगा से संपर्क और संदिग्ध भूमिका पर जांच शुरू
- गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचा रायपुर का युवक डूबा: सुरक्षा के दावों की खुली पोल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर दी बधाई


