खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रविवार को सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों ने पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगलों में ज़मीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक बड़ा ‘डंप’ (हथियार और सामग्री का गुप्त ठिकाना) खोज निकाला। इस ठिकाने से घातक हथियार, संचार उपकरण और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
सर्चिंग के दौरान मिला गुप्त ठिकाना
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को पुष्पपाल इलाके के जंगलों में नक्सलियों द्वारा हथियार और रसद सामग्री छिपाए जाने की इनपुट मिली थी। सूचना के आधार पर जवानों की टीम ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। घने जंगल के भीतर संदिग्ध स्थान की पहचान होने के बाद बम निरोधक दस्ते (BDS) की मदद से सावधानीपूर्वक खुदाई की गई, जिसके बाद प्लास्टिक कंटेनर और पन्नी में लपेटकर ज़मीन के नीचे दबाया गया सामान बाहर निकाला गया।
ज़ब्त की गई सामग्रियों का ब्यौरा:हथियार:-
1 पिस्टल (मैगजीन सहित)
संचार उपकरण: लगभग 6 वॉकी-टॉकी सेट
विस्फोटक सामाग्री: भारी मात्रा में गनपाउडर/बारूद
अन्य सामग्री: बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक व फ्लेक्सिबल वायर और अन्य सहायक उपकरण
बैकफुट पर नक्सली, डंप की बरामदगी जारी
हालांकि सुरक्षाबलों के कड़े रुख और लगातार जारी अभियानों के कारण क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां काफी हद तक सीमित हो चुकी हैं, लेकिन पूर्व में नक्सलियों द्वारा जंगलों में दबाए गए हथियार और विस्फोटक अभी भी सुरक्षा के लिए चुनौती बने हुए हैं। जिला पुलिस बल और बीडीएस की टीम द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए सभी सामग्रियों को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और जल्द ही आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग कर इसका पूरा खुलासा किया जाएगा।
Trending
- बिलासपुर में सीआरपीएफ कैंप के पास मिला आरक्षक का शव: 15 साल की सेवा, विवाद के बाद कदम उठाने की आशंका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- माता-पिता को रातभर कमरे में बंद कर युवती ने हॉल में लगाई फांसी, बैगा से संपर्क और संदिग्ध भूमिका पर जांच शुरू
- गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचा रायपुर का युवक डूबा: सुरक्षा के दावों की खुली पोल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर दी बधाई
- कवर्धा में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दही हांडी उत्सव में की शिरकत, प्रदेश की समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
- झीरम नरसंहार का फैसला आधा-अधूरा न्याय, बड़े षड्यंत्र का अब भी नहीं हुआ पर्दाफाश : विक्रम मंडावी
- कोंडागांव के पुष्पपाल जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: ज़मीन में दबा नक्सली डंप बरामद, पिस्टल, 6 वॉकी-टॉकी और बारूद ज़ब्त


