खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। Also Read – सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताकर ठगी, टिकट लेकर पहुंचा तो खुला राज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया और उसके साथ शादी करने एवं शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
थाना बांदे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सरजीत राय उर्फ मिट्ठू पिता स्वर्गीय जगदीश राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी इरपानार थाना बांदे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- कोंडागांव के पुष्पपाल जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: ज़मीन में दबा नक्सली डंप बरामद, पिस्टल, 6 वॉकी-टॉकी और बारूद ज़ब्त
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व


