खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हाउसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में मजदूरी कर रहीं 8 नाबालिग बालिकाओं का शनिवार देर शाम रेस्क्यू किया गया। मुखबिर से मिली सूचना पर जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने शहर के सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर औचक छापा मारा था।
इस अभियान का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी और उप पुलिस अधीक्षक ने किया। मौके पर जोखिम भरे निर्माण कार्यों में 8 नाबालिग बालिकाएं काम करते हुए पाई गईं, जो प्राथमिक जांच के अनुसार बस्तर जिले की ही रहने वाली हैं।
टास्क फोर्स ने तत्परता दिखाते हुए सभी बालिकाओं को कार्यस्थल से तत्काल मुक्त कराया और वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
- महिला एशिया कप 2026: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर 7 विकेट से चटाई धूल


