हिंदू पंचांग में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में एक-एक एकादशी आती है और हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। इन्हीं में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। सालभर की 24 एकादशियों में अजा एकादशी को भी विशेष फलदायी माना गया है। आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते है इस बार यह शुभ दिन कब आ रहा है।
कब मनाई जाएगी अजा एकादशी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी की तिथि 6 सितंबर की शाम 7:29 बजे शुरू होगी और 7 सितंबर की शाम 5:03 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ माता लक्ष्मी की आराधना भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत और पूजा से पाप कर्मों से मुक्ति तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होत।
अजा एकादशी व्रत से मिलेगा ये लाभ
शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का एक बेहतरीन अवसर माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से साधक सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान शुभ फल मिलता है। यह उपवास न केवल समृद्धि और भौतिक कल्याण लाता है, बल्कि आध्यात्मिक प्रगति में भी योगदान देता है।
एकादशी व्रत के दिन क्या करें?
एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि के बाद व्रत संकल्प लें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए क्योंकि पीला रंग भगवान श्रीहरि को प्रिय माना जाता है। भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
Trending
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
- महिला एशिया कप 2026: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर 7 विकेट से चटाई धूल


