नई दिल्ली। ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज एंट्री मारी और सारे रिकॉर्ड अपन नाम कर लिए। फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई बढ़ रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 30वें दिन 16.25 करोड़ की कमाई की। ये फिल्म की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म को 6,055 शोज मिले और 62 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 99.13 करोड़ हो गया है। फिल्म अब 31 वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लेगी।
बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस 117.27 करोड़ की कमाई कर ली है।
इस फिल्म की शुरुआत बिना किसी प्रमोशन के हुई थी। फिल्म के लिए पहला हफ्ता ठीक-ठाक रहा था। फिल्म ने 10 लाख की ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म के शोज घटकर 30 तक ही रह गए और सिर्फ 40 लाख का ही बिजनेस किया। लेकिन फिर तीसरे हफ्ते फिल्म ने सरप्राइज किया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 29वें दिन 10 करोड़ और 30वें दिन 16.25 करोड़ की कमाई की।
बता दें कि फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। Cinépolis और Panorama Studios ने फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट किया। फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे, अनिल रस्तोगी, नेहा पारांजपे, गौतम त्रिपाठी, ऋषिकश दुबे, निखिल दुबे जैसे स्टार्स दिखे। फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई है। शोभिनव सत्य फिल्म के लीड हीरो थे। ये उनकी डेब्यू फिल्म है।
सेट पर नहीं खाते थे नॉनवेज
टाइम्स ऑफ इंडिया केे मुताबिक, फिल्म की शूटिंग को लेकर डायरेक्टर विशाल ने कहा, ‘जय संतोषी मां इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल फिल्म है और बहुत लोग ये जानते ही नहीं। मैं डेढ़ साल से फिल्म के लिए रिसर्च कर रहा था। क्योंकि इस तरह की कैटेगरी के लिए अभी फिल्मों में काफी खाली जगह है। मैं इस फिल्म का प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं। मैं अपनी फीस भी नहीं ली। सेट पर सिर्फ वेजिटेरियन खाना आया। हम हर दिन सुबह हनुमान चालीसा पढ़ते थे। फिल्म की रिलीज से पहले मैं साढ़े 4 महीने फ्रूट्स डायट पर था।’
इसके अलावा उन्होंने बताया, ‘मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी पिच किया था। वहां उन्होंने मुझसे कहा कि मैं एक इंटरनेशनल रिलिवेंस के साथ इंडियन स्टोरी लेकर आया हूं। मैं इस तरह से फिल्म की कहानी को बताया कि मैं सच में रोने ही लगा था। उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया। कोई बात नहीं। इंडस्ट्री में ये होता रहता है। हम कई बार रिजेक्ट हुए हैं। लेकिन जिस तरह से किया, जिस भाषा का उपयोग किया, वो अपमानजनक थी।’
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


