खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रायपुर जिला आरंग तहसील के निस्दा गांव में अवैध खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य शासन ने कार्रवाई की है। जनहित याचिका पर राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मामले में दोषी पाए गए सभी पट्टेदारों की माइनिंग लीज रद्द कर दी गई है।
रायपुर जिले के निस्दा निवासी ओम प्रकाश सेन ने जनहित याचिका लगाई थी, इसमें बताया कि कुछ लोगों द्वारा स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर जाकर फर्शी पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है और खनन का मलबा महानदी में फेंका जा रहा है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच की और पर्यावरण संरक्षण मंडल ने भी हस्तक्षेप करते हुए खनन गतिविधियों को रोकने के निर्देश जारी किए।
राज्य शासन ने कोर्ट को बताया कि वर्तमान में संबंधित क्षेत्र में कोई भी माइनिंग लीज कार्यरत नहीं है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद राज्य सरकार और पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा उठाए गए कदमों को उचित मानकर कोर्ट ने याचिका को निराकृत कर दिया। हालांकि कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों और पर्यावरण संरक्षण मंडल को कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में लीज क्षेत्र के बाहर कोई भी अवैध खनन या नदी में मलबा डंप करने की घटना पाई जाती है तो कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Trending
- कोंडागांव के पुष्पपाल जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: ज़मीन में दबा नक्सली डंप बरामद, पिस्टल, 6 वॉकी-टॉकी और बारूद ज़ब्त
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व


