खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीजापुर के कन्या पोटाकेबिन ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीजापुर विधायक विक्रमशाह मंडावी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
समारोह की विशेष बात रही कि नक्सली हिंसा में कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षा दूतों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। इन शिक्षा दूतों के योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई। इसके अलावा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों और समाज के लोगों को साइबर ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के वाहक भी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों की भूमिका को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से रेखांकित किया गया। समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया।
शिक्षक दिवस पर पुरस्कार कुल 33 शिक्षकों को सम्मान किया गया, जिसमें शिक्षकों में डी.आर. कुंजाम, राकेश गिरी, विश्राम सिंह प्रजापति, विद्याकांत मिश्रा, देवीसिंह नाग, पाण्डरी नेताम, अशोक बुरका, सुधाकर सिंह, संध्या खेड़कर, गुरला बसंत, संगीता तामड़ी, प्रमिला एंजा, उमेश कुमार अटूट और राकेश सेनाय शामिल हैं। वही उमेश कुमार और राकेश को भी सम्मानके साथ सम्मान राशि प्रदान की गई है।
Trending
- कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण
- शिक्षा के प्रहरी हुए सम्मानित, शहीद शिक्षा दूतों के परिजनों और साइबर जागरूकता अभियान से जुड़े शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
- जशपुर के सोहन सिंह की बदली तकदीर: किसान किताब और केसीसी से खेती हुई आसान, मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मुहिम को वैश्विक संकल्प से मिली नई ताकत
- विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल
- विकास कार्यों की नई रफ्तार: ग्राम सकरबोगा में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, 100% योजनाओं के क्रियान्वयन का दिया भरोसा
- झीरम घाटी नरसंहार: NIA कोर्ट के फैसले पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- 10 नक्सलियों को सजा ‘अधूरा न्याय’, राजनीतिक षड्यंत्र का सच अब भी दफन
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना


