खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में किसानों को किसान किताब एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है।
जशपुर जिले के ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान सोहन सिंह को किसान किताब के साथ केसीसी कार्ड प्राप्त हुआ है। किसान किताब और केसीसी कार्ड मिलने से उन्हें अब खेती के लिए खाद, बीज सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की खरीदी में सहूलियत हो रही है। इससे कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में भी मदद मिल रही है।
किसान सोहन सिंह ने किसान किताब एवं केसीसी कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान किताब मिलने से खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में काफी सुविधा हुई है। उन्होंने इसे किसानों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि इससे कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में आसानी हो रही है।
किसान किताब और केसीसी कार्ड की सुविधा से सोहन सिंह जैसे किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में सहूलियत मिल रही है। राज्य सरकार की यह पहल किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा प्रदान करने और उनकी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


