खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने युवक की जान ले ली।पूजा करने के लिए युवक मंदिर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बिजली का एलटी तार टूटकर सीसी रोड पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट युवक आ गई। दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत उर्फ राजू के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के आठाबिसा तालाब के पास बिजली का एलटी तार टूटकर सीसी रोड पर गिर गया। जिम्मेदार विभाग ने समय रहते समस्या को ठीक नहीं किया। शुक्रवार रात तालाब के पास से गुजर रहा ईश्वर करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भेड़ीमुड़ा क्षेत्र के एक युवक की कुछ दिन पहले इसी स्थान पर बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी। अब दोबारा इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचानामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- इस साल पितृ पक्ष कब से शुरू है? पंचांग से जानें सही तारीख, प्रतिपदा श्राद्ध का कुतुप मुहूर्त, महत्व
- रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके फायदे
- बिलासपुर में बिजली विभाग की लापरवाही: रतनपुर में एलटी तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कुछ ही दिनों में दूसरी घटना से जनाक्रोश
- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, रायपुर में एक ही दिन में 6 डिग्री बढ़ा तापमान
- सड़क हादसे के बाद ठीक हो रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, 13 सितंबर तक दिल्ली से छत्तीसगढ़ वापसी की संभावना
- छत्तीसगढ़ में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 64 शिक्षक होंगे पुरस्कृत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दही हांडी कार्यक्रम में होंगे शामिल
- धान छोड़ गेंदा अपनाया: 0.400 हेक्टेयर में 3.96 लाख रुपये कमाकर लैलूंगा के आनंद राम बने मिसाल


