खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंची दादर इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक 24 वर्षीय युवक की लाश एक पुराने और सुनसान कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। मृतक की शिनाख्त अभिनय रजक (पिता: शंकर रजक) के रूप में की गई है।
प्रातः काल जब स्थानीय ग्रामीणों ने सुनसान पड़े कमरे में युवक को बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत पास जाकर जांच की। युवक की मौत की पुष्टि होते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तुरंत कटघोरा पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरु कर दी है।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़


