खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छुरिया थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती का लगातार चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सफदर खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2026 दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को वन रक्षक भर्ती का फॉर्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा था। इसके बाद वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार रुपये भी ले लिए।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और जब वह घर पर अकेला था, तब उसे कमरे के अंदर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी अश्लील गाली-गलौज करता था। इसके अलावा आरोपी अपनी कार में बैठाकर डराने-धमकाने और बदनाम करने की धमकी देकर भी जबरदस्ती करता था।
मामले की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफदर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
Trending
- मलेशिया में चमकीं रायगढ़ की बेटियां: भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को हराकर जीता कांस्य पदक
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना की दस्तक: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, व्यवस्था पूरी’
- महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
- भारी बारिश से धमतरी के जलाशय लबालब: गंगरेल बांध के 3 गेट खुले, महानदी के तटीय गांवों में हाई अलर्ट जारी
- छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला: निगम, मंडल और आयोग के 3 प्रमुखों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
- वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी सफदर खान गिरफ्तार
- कल कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही नोट कर लें संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट
- ‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में तबाही, बिक गए 1 लाख से ज्यादा टिकट, जानें- कलेक्शन


