खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। ज्योग्राफिकमैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर मध्य और पूर्वी भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।
तेज आंधी के दौरान कमजोर पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। वहीं बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और अस्थायी ढांचों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम खराब होने पर लोगों को खुले मैदान, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
Trending
- देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम
- अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
- विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
- शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
- गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
- देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- मंत्री रामविचार नेताम


