खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन को आधार से लिंक करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1 सितंबर से ‘मोर बिजली ऐप’ के जरिए फेस रीडिंग और OTP के माध्यम से ऑनलाइन KYC की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, 7 सितंबर से सभी जोन कार्यालयों में थंब इंप्रेशन और OTP के जरिए भी ई-केवाईसी कराई जा सकेगी।
बिजली विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जोन कार्यालयों में सुविधा शुरू होने के बाद विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर भी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करेंगे।
बिजली कनेक्शन को आधार से लिंक करने की इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं की पहचान को सत्यापित करने के साथ-साथ अवैध बिजली कनेक्शनों पर शिकंजा कसना भी है। ई-केवाईसी के जरिए बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी को आधार से सत्यापित किया जाएगा, जिससे विभाग को कनेक्शनों की सही पहचान और रिकॉर्ड तैयार करने में मदद मिलेगी।
बिजली उपभोक्ता ‘मोर बिजली ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन KYC प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। वहीं, जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होगी, उनके लिए जोन कार्यालय और बाद में घर-घर जाकर ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending
- देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम
- अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
- विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
- शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
- गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
- देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- मंत्री रामविचार नेताम


