खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और विनोद वर्मा, भाजपा नेता कैलाश मुरारका समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अब 25 सितंबर को सुनवाई होगी। यह मामला हाईकोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की पीठ में नियत था, लेकिन शाम तक नंबर नहीं आने के कारण मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
बताया गया कि सीबीआई अदालत ने भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार मानते हुए आरोप तय करने का आदेश दिया था। भूपेश बघेल को इससे पहले निचली अदालत ने मामले में बरी कर दिया था, जिसे सेशन कोर्ट ने पलट दिया था। इसके बाद भूपेश बघेल ने सेशन कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। जबकि विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका ने भी अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से संबंधित आदेश को अलग-अलग याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी है।
प्राथमिक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका को कोई अंतरिम राहत नहीं दी थी। इससे परे भूपेश बघेल के खिलाफ प्रकरण में आगे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
मंगलवार को सुनवाई नहीं होने के बाद सीबीआई की ओर से केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले को विशेष रूप से सुनवाई के लिए लेने का आग्रह किया। उनके साथ अधिवक्ता वैभव गोवर्धन भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रारंभ में 15 सितंबर की तारीख की मांग की।
इस पर विनोद वर्मा की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और श्रिया गुप्ता तथा भूपेश बघेल की ओर से अधिवक्ता हर्ष परगनिहा ने सुनवाई की तारीख एक सप्ताह आगे रखने का आग्रह किया। इस पर हाईकोर्ट ने अब 25 सितंबर को सुनवाई निर्धारित की है।
Trending
- सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी
- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन
- गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
- माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था
- महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान
- दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ का बड़ा धमाका: ‘चेन्नई रोड शो’ से B2B साझेदारी और निवेश को मिली नई दिशा
- मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: राजेश अग्रवाल
- महासमुंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से मुंगेली लाया जा रहा ₹8.41 लाख का गांजा जब्त; महिला तस्कर गिरफ्तार


