खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों में विवाद के बाद हुए बवाल मामले में मास्टर माइंड सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। वहीं पुलिस ने उसके फरार तीन साथियों को भी पकड़ लिया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बीते 28 अगस्त की रात खपरगंज में हुई दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव के मामले में खपरगंज निवासी सोहेल खान की पुलिस सरगर्मी से तलाश में लगी हुई थी। पुलिस की लगातार दबाव के चलते चार दिन फरारी काटने के बाद 1 सितंबर की रात आरोपी सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके फरार साथी खपरगंज निवासी अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य को लालखदान क्षेत्र से पकड़ लिया है। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गौरतलब हो कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में 28 अगस्त को बिरयानी सेंटर के पास हुआ विवाद बिलासपुर में हिंसक झड़प और पथराव तक पहुंच गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। दोनों ओर से देर रात बीच सड़क जमकर पत्थरबाजी की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कानून व्यवस्था संभागने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसएसपी और कलेक्टर भी पहुंचे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। जिसमें सोहेल गुट से आठ और ठाकुर राम सिंह के गुट से तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं सोहेल खान की गिरफ्तारी से अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। वहीं मामले का एक और मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह फरार है। साथ ही अन्य लोग भी फरार है। पुलिस सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़


