खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे और 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां और उपाधि वितरण कार्यक्रम चलेगा।
दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन दोपहर 12:30 बजे एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़


