खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत राज्य भर में कार्यरत 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने यह कार्रवाई प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की है।
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। स्थानांतरित सभी 56 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद से मुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।


