Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

    September 1, 2026

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी
    • बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली
    • छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान
    • ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव
    • रायगढ़ में कोटपा कानून सख्त: 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, ₹1,830 का जुर्माना वसूला
    • शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर
    • मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’
    • सती बाई कहती हैं विष्णु भइया के सुशासन में मिला सहारा, आज अपने पैरों पर खड़ी हूं
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली
    दुर्ग

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 1, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    80 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति होगी मजबूत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के बेतर (दाढ़ी) में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र का आज प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने ऊर्जीकरण किया। उपकेंद्र में स्थापित 40-40 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मरों को भी सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। दोनों ट्रांसफार्मरों के ऊर्जीकरण से उपकेंद्र में कुल 80 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी उपलब्ध हुई है।
    नए उपकेंद्र के निर्माण से बेमेतरा जिले के 72 तथा कवर्धा के 25 गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन संभव होगा तथा क्षेत्र में घरेलू, कृषि एवं अन्य उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। नए उपकेंद्र की कुल परियोजना लागत लगभग 19 करोड़ रुपये है।
    इस उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति से जोड़ने के लिए 220 केवी उपकेंद्र गेन्दपुर से 132 केवी उपकेंद्र जाने वाली पारेषण लाइन को LILO (Loop In Loop Out) किया गया है। इसके लिए लगभग 8.8 करोड़ रुपये की लागत से 5 किलोमीटर नई पारेषण लाइन का निर्माण किया गया। इस व्यवस्था से नए उपकेंद्र को पारेषण नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता एवं पारेषण क्षमता में वृद्धि होगी।
    प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने उपकेंद्र के ऊर्जीकरण पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए पारेषण नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है। नए उपकेंद्रों एवं पारेषण लाइनों के निर्माण से न केवल वर्तमान विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा होगी, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार के लिए भी आवश्यक अधोसंरचना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में स्थापित यह नया उपकेंद्र क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सक्षम एवं विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    इस अवसर पर उपकेंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रबंध निदेशक सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एम. एस. चौहान, संजय पटेल, के. एस. मनोठिया, वीरेंद्र दीक्षित एवं शिरीष शैलेट, मुख्य अभियंता अब्राहम वर्गीस, संजय तिवारी एवं प्रसन्ना गोसावी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश तिवारी, अधीक्षण अभियंता आई. एस. कंवर, करुणेश यादव, सुनील भूआर्य, धनेश देवांगन, तरुण ठाकुर, विक्रम मंधान एवं ललित देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी PA के.के. चंद्रवंशी के ठिकानों पर ED का शिकंजा, तड़के छापा

    September 1, 2026

    दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 25 दिनों में 13 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    August 31, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अब शहीद वीर नारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा चौक

    August 30, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

    By Khabar WorldSeptember 1, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल किया गया…

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान

    September 1, 2026

    ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, 6 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

    September 1, 2026

    बेमेतरा में 19 करोड़ की पारेषण सौगात: 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, 97 गांवों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 98% बोनी पूरी, खाद-बीज भंडारण और कृषि ऋण में नया कीर्तिमान

    September 1, 2026

    ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

    September 1, 2026

    रायगढ़ में कोटपा कानून सख्त: 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, ₹1,830 का जुर्माना वसूला

    September 1, 2026

    शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

    September 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.