नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी वनडे क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 24 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेगी।
मार्नस लाबुशेन को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे (ODI) सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है। जून में पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरों पर उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हालांकि आखिरी मैच में लोअर ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे। लेकिन अब ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की वनडे टीम में वापसी हो गई है और चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से लाबुशेन को टीम से बाहर होना पड़ा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लग चुका है।
टीम की घोषणा में किसी को भी स्थायी कप्तान नहीं बनाया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन मैचों में मिचेल मार्श टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पैट कमिंस और मिचेल मार्श मिलकर ये भूमिका निभाएंगे। कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के रेगुलर कप्तान हैं, हालांकि पिछले वनडे वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने अब तक सिर्फ दो वनडे मैच ही खेले हैं। कमिंस ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों वनडे मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में बाकी मैचों में मिचेल मार्श कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। जब से कमिंस को टीम का कप्तान बनाया गया है तब से मार्श अब तक 15 बार उनकी जगह कप्तानी कर चुके हैं।
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड
जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), एडम जम्पा
Trending
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा
- CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत
- कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार
- ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
- मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!
- रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे
- युवा कांग्रेस चुनाव: वोटिंग के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, भूपेश बघेल खेमे में जश्न
- कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो


