खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। झीरम घाटी कांड में एनआईए की जांच पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल 5 साल मुख्यमंत्री रहे। उस दौरान झीरम का प्रमाण जेब में लेकर घूमने की बात करते थे। वे सिर्फ बोलते रह गए, उन्हें मुख्यमंत्री रहते कुछ करना था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं को खोया। भूपेश बघेल को चिंता होती तो 5 साल में कुछ ना कुछ करते। वहीं सशस्त्र माओवाद समाप्त होने के बाद नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के सवाल पर कहा कि इसके लिए कमेटी समीक्षा करती है। किसी की भी सुरक्षा के लिए जो आवश्यकता होती है, उसे कमेटी की सिफारिश पर मुहैया कराया जाता है।
Trending
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी ‘टॉपग्रेड’ ब्लैकलिस्ट, 10 लाख की बैंक गारंटी राजसात
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: जशपुर में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 25 दिनों में 13 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं और 31वीं किस्त ने दी बड़ी राहत
- कवर्धा के बिरकोना में स्वच्छता बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल: कचरा प्रबंधन से संवरी गांव की सूरत
- महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल


