नई दिल्ली। साउथ फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म को देखने के लिए थिएटर में भीड़ उमड़ रही है। रवि तेजा ने बॉक्स ऑफिस पर जादू चला दिया है। फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।
‘इरुमुडी’ ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 12.30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 2733 शोज मिले। फिल्म को 70 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने तेलुगू भाषा में 12.29 करोड़ कमाए। वहीं तमिल भाषा में फिल्म ने 1 लाख ही कमाए। फिल्म ने टोटल 114.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 133 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने 152.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने नौवें दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 19.50 करोड़ की कमाई की।
‘इरुमुडी’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 2,673 शोज मिले और 76.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। दूसरे दिन फिल्म ने 16.20 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 2943 शोज मिले और 75.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने तीसरे दिन 19 करोड़ कमाए और फिल्म को 3,078 शोज कमाए चौथे दिन फिल्म ने 12.35 करोड़ कमाए। 2,733 शोज मिले और 66.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली।
पांचवें दिन फिल्म ने 12.20 करोड़ कमाए। फिल्म को पांचवें जिन 3,292 शोज मिले। छठे दिन फिल्म ने 10.20 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 2,313 शोज मिले। सातवें दिन फिल्म ने 6.90 करोड़ कमाए। फिल्म को 2,400 शोज मिले। पहले हफ्ते में फिल्म ने 92.15 करोड़ कमाए। आठवें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को 2516 शोज मिले।
फिल्म को शिव निर्वाणा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं। रवि तेजा के अलावा फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, बेबी नक्षत्रा, साई कुमार, अजय घोष, स्वाशिका विजय, रमेश इंदिरा जैसे स्टार्स हैं। फिल्म के सिनमैटोग्राफर विष्णु शर्मा हैं। वहीं एडिटर प्रवीण पूडी हैं। नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


